अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के एतिहासिक मंदिर मां नंदा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
कवायद हुई तेज
जानकारी के अनुसार इस मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए कवायद तेज कर दी है। जिसमे मानसखंड मंदिर माला के तहत चार करोड़ रुपये से मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। जल्द मंदिर नए स्वरूप में दिखेगा। मानसखंड मंदिर माला के तहत उत्तराखंड के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
जल्द होगा सौंदर्यीकरण का कार्य
इस योजना के तहत जिले के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर का 399.86 लाख रुपये से सुविधाओं का विस्तार होना है। जिसमे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए यहां बेंच, शौचालय, शुद्ध पेयजल, व्यू प्वाइंट, लाइंटिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर ली है। अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोनिवि को एक करोड़ की पहली किस्त भी जारी हो चुकी हुई।