Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जैंती में होम्योपैथिक विभाग ने लगाया आउटरीच स्वास्थ्य कैंप, ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का उठाया लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में होम्योपैथिक विभाग की ओर से रविवार को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इसी क्रम में राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कविता हर्ष के नेतृत्व में ग्राम कांडे, जैंती में एक आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व रोगों के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही शिविर में आए लोगों की बीपी (रक्तचाप) जांच भी की गई, जिससे उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें समय पर परामर्श दिया गया। इस आउटरीच कैंप में कुल 75 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

रहें मौजूद

इस मौके पर चिकित्सकीय टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने तथा आवश्यकतानुसार उपचार लेने की अपील की। इस अवसर पर भेषजिक विवेकानंद कोहली, एमपीडब्ल्यू खड़क सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version