Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां बंद हुए आईटीआई का फिर से संचालन शुरू, शुरू होंगे यह ट्रेड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील अंतर्गत बमस्यू स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का फिर से संचालन शुरू हो गया है।

इस ट्रेड के साथ फिर शुरू हुआ संचालन

जानकारी के अनुसार आईटीआई बमस्यू वर्ष 2010-11 में दो ट्रेडों के साथ संचालित हुआ। इसके बाद में इसमें तीन अन्य ट्रेड खुले। घटती छात्र संख्या के कारण वर्ष 2019 में संस्थान को बंद कर दिया गया था। जिससे स्थानीय युवाओं और अभिभावकों में नाराजगी थी। वहीं अब संस्थान के संस्थापक एनबी नैनवाल और क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के व्यक्तिगत प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस संस्थान को सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड के साथ फिर शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है।

किया शुभारंभ

इस मौके पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।

Exit mobile version