Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जलना से तुलेड़ी मोटर मार्ग 8 से 14 अगस्त तक रहेगा बंद, पहाड़ कटान और चौड़ीकरण का होगा कार्य

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जलना से तुलेड़ी मोटर मार्ग (ग्रामीण मार्ग, लंबाई 4.125 किमी) पर आवागमन आगामी कुछ दिनों के लिए बाधित रहेगा।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रांतीय खंड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर वर्तमान में ‘वन टाईम मैंटेनेंस’ मद के तहत सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। मार्ग के किलोमीटर 01 पर क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने और कम चौड़ाई वाले हिस्से में पहाड़ कटान का काम मशीनों के जरिए किया जाना है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, सुरक्षा और निर्माण कार्य की आवश्यकता को देखते हुए इस मार्ग को 08 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक पूरी तरह से बंद रखने की अनुमति प्रदान की गई है।


​वैकल्पिक व्यवस्था

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि कार्य शुरू होने से पहले मार्ग के दोनों ओर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। साथ ही, मार्ग प्रतिबंधित होने से संबंधित बैनर लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को समय रहते जानकारी मिल सके। संबंधित लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में समय पर अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या जरूरत पड़ने पर इस अनुमति को संशोधित या निरस्त किया जा सकता है।

Exit mobile version