Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वर्गीय रोहित वाणी क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, प्री-क्वार्टर फाइनल में गोल्डन बॉयज ने धारानौला-9 को हराया, रोमांचक रहा मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गोल्डन बॉयज ने स्वर्गीय रोहित वाणी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में धारानौला-9 को 57 रनों से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

गोल्डन बॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहराम मचाया। जिसमें 12 ओवरों में 157 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। गोल्डन बॉयज के विक्की ने 29 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। तो वहीं दीपू ने 19 गेंदों में 38 रन जड़े। गौरव ने 17 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारानौला 9 ने निर्धारित ओवरों में 100 रनों पर ही रुक गई। आज के मुकाबले में राहुल कनवाल ने स्कोरिंग की। कमेंट्री में हरीश रावत ने जलवा बिखेरा। अंपायर की भूमिका में हरीश बिष्ट रहें।

फरवरी में फाइनल

जीआईसी मैदान पर खेले जा रहे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व सभासद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री, यूकेडी गिरीश नाथ गोस्वामी और सुजीत टम्टा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला दिया। स्व० रोहित वाणी टूर्नामेंट में रोमांच का सिलसिला जारी रहा। अब दर्शकों और खेलप्रेमियों की निगाहें फाइनल मुकाबले में है। यह टूर्नामेंट विक्टोरिया गोल्डन परिवार और धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 1 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से खेला जाना है।

शानदार पुरस्कार

टूर्नामेंट की विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और 21000 का नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं उपविजेता को आकर्षक ट्रॉफी और 11000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

रहें मौजूद

आज भैरव गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, मनोज सिंह पवार, भगत रावत, कैलाश वाणी, राहुल कनवाल, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, आशु जोशी, प्रदीप मेहता, रोहित कुमार, मोहित समेत भारी संख्या में खेलप्रेमियों और दर्शक मौजूद रहें।

Exit mobile version