Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आदर्श ग्राम पाली के द्वार पर अब दिखेगी सेनानी की गाथा, स्व. बची राम आर्या प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण, परिजनों को मिला सम्मान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज विधायक मोहन सिंह मेहरा द्वारा ग्राम पंचायत पाली में ग्राम प्रधान नीलम आर्या की अध्यक्षता में “आदर्श ग्राम पंचायत पाली” के अंतर्गत निर्मित स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बची राम आर्या प्रवेश द्वार का विधिवत उद्घाटन किया गया।

प्रवेश द्वार का उद्घाटन

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान देश के लिए अमूल्य है तथा उनके सम्मान में बनाए गए ऐसे स्मारक नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतन्त्रता सेनानी स्व. बची राम आर्या के परिवारजनों, विशेष रूप से उनकी बहू को सम्मानित कर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दयाकिशन, पूर्व प्रधान नंदा बल्लभ, विधायक सलाहकार खिमानन्द पालीवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केशव दत्त, रमेश राम, महिपाल प्रसाद, गणेश राम, त्रिलोचन, कृष्णा, भुवन राम, भुवन जोशी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान नीलम आर्या द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Exit mobile version