Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, रेस्क्यू कर ले गई टीम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के भनौटिया में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भनोटिया में चौखुटिया क्षेत्र में जगह-जगह गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीते 10 दिनों में ही गुलदारों ने कई जगह हमले कार मवेशियों को मार दिया है। भनोटिया में भी लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई थी। मंगलवार रात वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। मंगलवार रात फंसे गुलदार का वन विभाग ने रस्क्यू किया और अल्मोड़ा स्थिति मृग विहार पहुंचाया। इससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। इस संबंध में रेंजर जौरासी उमेश चंद्र पांडे ने बताया कि कैद हुआ गुलदार नर है। उम्र करीब पांच साल और लंबाई ढाई मीटर है।

Exit mobile version