अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लाॅक के फलसीमा गांव में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। वहीं अब यहीं गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।
गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जानकारी के अनुसार फलसीमा गांव में पिछले काफी समय से नर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई थी। यह गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में फंसा देखा और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर टीम पंहुची। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में फंसा गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। आगे की कार्रवाई वन्यजीव नियमों के तहत की जा रही है।