Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, भेजा रेस्क्यू सेंटर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांव से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

लोगों ने ली राहत की सांस

वहीं अल्मोड़ा नगर के रानीधारा वार्ड में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। यहां लंबे समय से रानीधारा के धारानौला, चीनाखान, गोपालधारा समेत कई इलाकों में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत थी। आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। जो घरों के आंगन से कई कुत्तों को भी उठा ले गया। लोगों की मांग के बाद वन विभाग ने रानीधारा क्षेत्र में पिंजरा लगाया हुआ था। वहीं, बुधवार तड़के गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसे रेस्क्यू कर विभाग ने एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है।

Exit mobile version