Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 15 दिनों से भी अधिक समय तक बंद पड़ी जिला अस्पताल की लिफ्ट हुई सुचारू

अल्मोड़ा जिले के जिला अस्पताल की लिफ्ट जो 15 दिनों से अधिक समय तक बंद पड़ी थी, अब सुचारू हो गयी है।

लिफ़्ट हुई सुचारू-

इस लिफ़्ट को बरेली से पहुंचे तकनीशियनों की टीम ने रविवार को दुरुस्त कर दिया है। जिसके बाद लिफ्ट ठीक होने के बाद अब मरीजों और गर्भवतियों को इसका लाभ मिल सकेगा। पिछले दिनों करीब 14 अक्तूबर को जिला अस्पताल की लिफ्ट अचानक ठप पड़ गई थी। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Exit mobile version