Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: झिंझाड़ में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, खुले में कचरा फेंकने और नशेबाजी पर रोक, नियम तोड़े तो खैर नहीं

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में झिंझाड़ क्षेत्र में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने स्वच्छता और सामाजिक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

जो खम्मा मार्केट से शुरू होकर तल्ला कसून, बख्शी खोला और पूरे झिंझाड़ वार्ड तक चला। इस अभियान में नागरिकों से अपने आसपास सफाई रखने और सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान वार्ड के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता फ्लेक्स लगाए गए। समिति ने पालतू कुत्तों को सार्वजनिक रास्तों पर शौच न कराने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि इससे गंदगी फैलती है और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। समिति ने चेतावनी दी है कि इस चेतावनी के बाद भी यदि कोई अपने पालतू कुत्ते को रास्ते में शौच कराते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति ने वार्ड में नशेड़ियों के एकत्र होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है और स्थानीय लोगों से ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत समिति को देने का आह्वान किया है।

रहें उपस्थित

इस दौरान पार्षद अमित साह ‘मोनू’, खजान कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, विवेक कनवाल, विवेक लोहनी, केतन पांडे, नमन गुरुरानी, जगदीश वर्मा, शक्ति सिंह, शरद गुरुरानी, रजनी पंत, लोकेश तिवारी, संजय चौहान, पीयूष गुरुरानी, जहांगीर आलम, भावेश पांडे, आशीष गुरुरानी, अंकुर वोहरा, सागर गुरुरानी, भारत भट्ट, निखिल शाही और सुनील जोशी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version