Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेतालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ महादेव- गौरी का विवाह समारोह, सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बेतालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।

बड़ी संख्या में पंहुचे भक्त

इस मौके पर मंदिर में प्रातः 05:00 बजे से ही भक्तों की लम्बी भीड़ उमड़ी। जो सांयकाल 05:00 बजे तक लगातार जारी रही। इस अवसर पर हजारो भक्तों ने मंदिर आकर महादेव के दर्शन किये। साथ ही जल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौरी महादेव का हुआ विवाह समारोह

जिसके बाद सांयकाल 5:00 बजे बाद गौरी महादेव के विवाह के कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष पूजन किया गया तथा दीपोत्सव का पर्व मनाया गया। विशेष पूजा में सैकड़ों भक्त उपस्थित रहें। जो रात 10:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। विशेष पूजा परमपूज्य पंडित विजयानन्द जोशी तथा उनके सहयोगियों द्वारा सम्पन कराया गया।

नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व‌ पार्षदों को किया गया सम्मानित

साथ ही सांयकाल समिति द्वारा नगर-निगम के नवनिर्वाचित मेयर एंव पार्षदों का सम्मान समारोह भी रखा गया था। जिसमें मेयर अजय वर्मा तथा विभिन्न वार्डो के पार्षद वन्दना वर्मा,ज्योति साह, जानकी पाण्डे, अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट (चीमा), कुलदीप सिंह मेर, अभिषेक जोशी, हेम चन्द्र तिवारी को समिति द्वारा शाॅल व अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया गया। इसके अलावा शीला उप्रेती व भगवती देवी जोशी को भी शाॅल भेंट कर सम्मान किया गया व उनका अभिनंदन किया गया। भगवती जोशी द्वारा ग्यारह हजार रुपये व शीला उप्रेती ‌द्वारा दो हजार पाँच सौ रुपये आशीर्वाद स्वरूप समिति को भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के साथ सभी पदाधिकारी, सदस्य व सैंकड़ों भक्त उपस्थित रहें।

Exit mobile version