आज पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह (रिक्खु ) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की दिनांक 04 अप्रैल 2022 सोमवार को 12:30 बजे से जिले एवं नगर के सभी सम्मानित सस्ता गल्ला विक्रेताओं की एक बैठक नंदा देवी गीता भवन में आहूत की गई है ।
समस्याओं को सस्ता विक्रेता बंधु अपनी बात को सदन में रख सकता है
बैठक में सभी विक्रेताओं की जो भी परेशानी या दिक्कत अपने व्यापार में चली आ रही है या जबरन विभाग द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है तो कोई भी सस्ता विक्रेता बंधु अपनी बात को सदन में रख सकता है और संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों द्वारा उन पर विचार विमर्श कर एक राय बना कर व्यापारियों के समाधान के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा । उन्होंने जिले एवं नगर के सभी कंट्रोल धारकों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि बैठक में यथा समय पहुंचकर अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की कृपा करें ।