Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में आंचल दूध की गाड़ी में लगा मिल्क एटीएम एक माह से खराब, लीटर से दूध बांटने में हो रहीं देरी, नगरवासियों ने की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नगर में आंचल दूध की गाड़ी में लगा एटीएम (ऑल टाइम मिल्क मशीन) खराब होने से लोगों ने नाराजगी जताई है।

की यह मांग

जिस पर नगरवासियों का कहना है कि विगत एक माह से आंचल दूध की गाड़ी में लगा ATM खराब है। जिससे नगर की मुख्य बाजार अल्मोड़ा में लीटर से दूध बांटा जा रहा है। ऐसे में हाईजैनिक का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लीटर से दूध देने से देरी भी हो रही है और गाड़ी अपने निर्धारित समय से देर में पहुंच रही है। जिस पर लोगों ने गाड़ी में लगा ATM को जल्द ठीक कराने की मांग दुग्ध संघ से की है।

Exit mobile version