अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज बुधवार को विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया हैं।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस मौके पर हवालबाग खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता के अंडर-14 कबड्डी बालिका में पांडेतोली पहले, धामस दूसरे, रमणा तीसरे, अंडर-19 में पांडेतोली पहले, ग्वालाकोट दूसरे, खत्याड़ी तीसरे, अंडर-14 खो खो में पांडेतोली पहले, कयाला दूसरे, लिंगुड़ता तीसरे, अंडर 19 में कयाला पहले, पांडेतोली दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर अतिथियों की ओर से अव्वल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मैदान प्रदान कर सम्मानित किया।
रहें मौजूद
इस मौके पर बीडीओ सुंदर सिंह दरियाल, महेश कुमार, मोनिका रावत समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।