अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर मंडल की नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी के स्वागत में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हुआ भव्य स्वागत
इस दौरान भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की असली शक्ति और रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी ऊर्जा और संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचेगी। बिष्ट ने युवाओं से सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज सांगा ने कार्यकारिणी के गठन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि युवाओं का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जन-जागरूकता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का मंत्र दिया। उन्होंने अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
युवा शक्ति ही देश की शक्ति
प्रदेश वक्ता नमन गुरुरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन युवाओं को नेतृत्व का मंच प्रदान कर रहा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर समाज में सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने संगठन की विचारधारा और आगामी लक्ष्यों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान केवल स्वागत ही नहीं, बल्कि भविष्य की कार्ययोजना पर भी गंभीर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देना। सदस्यता विस्तार अभियान को गति देना। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ना।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, दीनू रावत, अजय वर्मा, मोनू शाह, चंदन बहुगुणा, संदीप श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा, अभिषेक जोशी, शुभम रौतेला, मोहित बिष्ट, कमला तिवारी, निशा बिष्ट, विनोद सांतला, राकेश भंडारी, मनीष कनवाल, संजय भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, हिमाल शर्मा, चंद्रशेखर पालीवाल, संजय सिजवाली, त्रिलोक रौतेला और दीपा अधिकारी उपस्थित रहे।