Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तेज रफ्तार स्कोर्पियो चलाते हुए हूटर का शोर करना पड़ा भारी, हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक- 29.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा मय पुलिस बल के साथ भतरौजखान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसके दौरान एक वाहन संख्या- UP14-FY-5581 स्कोर्पियो में सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाकर हूटर बजाते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाकर वाहन को सीज किया गया।

Exit mobile version