अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के चौमू गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर स्थानीय स्तर पर विशेष प्रयास किए गए हैं। जिसमें गांव में पेयजल, विद्युतीकरण और सड़क निर्माण जैसे प्रमुख कार्यों में स्वर्गीय आन सिंह पंवार के बेटों (पंवार परिवार) ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।
प्रमुख विकास कार्य एवं लागत
• भैंसोड़ा जल परियोजना: वर्ष 1994 में ₹35 लाख की लागत से इस परियोजना को राम सिंह पंवार द्वारा स्वीकृत कराया गया था।
• गाँव का विद्युतीकरण: चौमू गांव में बिजली पहुँचाने का कार्य कैलाश सिंह द्वारा संपन्न कराया गया।
• सड़क निर्माण (डामरीकरण): गांव के लिए 5 किलोमीटर लंबी डामर रोड का निर्माण ₹3.84 करोड़ की लागत से कराया गया।
जनहित में किए कार्य
स्थानीय प्रतिनिधि के अनुसार, किसी राजनीतिक पद पर न रहते हुए भी परिवार ने गांव के प्रति अपने समर्पण भाव से इन जनहितकारी कार्यों को अंजाम दिया है।