Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वीर जवानों की बदौलत है हमारे देश और प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुख-समृद्धि- सीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल गुरुवार को सेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया।

सीएम ने किया वर्चुअल संबोधित

इस मौके पर नगर पंचायत भिकियासैंण में गुरुवार को सेना दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ। जानकारी के अनुसार जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुख-समृद्धि हमारे वीर जवानों की बदौलत है। उन्होंने सभी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन

आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सल्ट, स्याल्दे, गैरसैंण, चौखुटिया, रानीखेत, बेतालघाट और धूराघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष आशीष बर्मा द्वारा 25 कंबल तथा 85 बच्चों को कॉपियां व लेखन सामग्री वितरित की गई।

Exit mobile version