Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रैलापाली की जनता ने वार्ड की कई समस्याओं के निदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से मिल ज्ञापन सौंपा

अल्मोड़ा जिले के रैलापाली वार्ड के सभी क्षेत्रवासियों ने वार्ड की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड में प्रमुख समस्याओं व पौराणिक मंदिर की स्थिति जर्जर बनी हुई है विगत कई वर्षों से सरकार द्वारा इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

पौराणिक मंदिर की स्थिति जर्जर बनी हुई है:

रैलापाली के क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को निवेदन पत्र के माध्यम से क्षेत्र के पौराणिक मंदिर की स्थिति की जर्जर हालत से अवगत कराया। क्षेत्रवासियों ने बतलाया की पौराणिक मंदिर में कई जगहों पर टूट-फूट और दरारें आ गई हैं। जिस वजह से आज मंदिर जर्जर स्थिति में है।

क्षेत्रवासियों ने पानी और रास्ते जैसी समस्याओं को सामने रखा:

रैलापाली क्षेत्र में कई रास्ते में भी विगत कई वर्षों से कार्य नहीं किया गया है। जिस वजह से यहां के आम जनमानस को कार्य करते वक्त और आवाजाई में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने पानी की समस्या को ध्यान में रखकर कहा की आज हमारा वार्ड पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।

महत्वपूर्ण समस्याओं को संज्ञान में लिया जाए:

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष महोदय को बताया कि हमारी इन महत्वपूर्ण समस्याओं को उनके द्वारा संज्ञान में लिया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया:

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सभी समस्याओं को सुना और समझा। पालिका अध्यक्ष ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि रैलापाली की इन सभी समस्याओं को शीघ्र ही समाप्त किया जाएगा। जिसपर रैलापनी की जनता ने उनका आभार प्रकट किया।

सभी क्षेत्रवासी:

राधा देवी, यशोदा देवी,भगवती देवी,रमेश राम, चंदन राम, नवीन लाल, तृप्ति देवी, संतोष कुमार, लक्ष्मी देवी, नीमा देवी, दिनेश, शोभा देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, हंसी देवी जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, जगदीश राम, गीता देवी, शिवलाल, रेखा देवी, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शेखर आर्य, बसंत लाल आदि जनता द्वारा निवेदन किया गया।

Exit mobile version