Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर भाग रहे कलयुगी पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में सल्ट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दहेज हत्या के आरोपी पति को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 4 जून 2026 को थाना सल्ट पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुमाड़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। अगले दिन, 5 जून 2026 को मृतका के भाई रजत चन्द्रा (निवासी रामनगर, जनपद नैनीताल) ने थाना सल्ट में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उसकी बहन भूमिका चन्द्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को दीपक चन्द्र खर्कवाल (निवासी ग्राम खुमाड़, सल्ट) के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति दीपक दहेज और पैसों की मांग को लेकर भूमिका को लगातार प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। 4 जून को इसी विवाद के चलते आरोपी ने मारपीट कर भूमिका की हत्या कर दी।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर तत्काल सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। सल्ट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR NO 13/2026, धारा- 80(02) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
​मामले के शीघ्र खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल (उम्र 30 वर्ष) को आज, 5 जून 2026 को कूपी बैंड सल्ट से गिरफ्तार कर लिया।
​पुलिस टीम में रहे शामिल

​कश्मीर सिंह (थानाध्यक्ष, सल्ट)
लोमेश कुमार (अपर उपनिरीक्षक)
टोनेश त्यागी (कांस्टेबल)

Exit mobile version