Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया हो और प्रभावी, जिससे समाज की मुख्यधारा से पुनः जोड़ने में मिले मदद- एसएसपी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने बीते कल दिनांक- 07.03.2026 को राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया।

किया औचक निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं, काउंसलिंग व्यवस्था, साफ-सफाई सुरक्षा मानकों तथा वहां भर्ती व्यक्तियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने केंद्र में भर्ती व्यक्तियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उपचार व पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी द्वारा नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाने हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता की गई, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से पुनः जोड़ने में सहायता मिल सके। 

रहें मौजूद

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक मनोज भारद्वाज सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

Exit mobile version