Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धर्म जागरण समन्वय के प्रांत संस्कृति प्रमुख ने सीएम को भेजा ज्ञापन, मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को शीघ्र संचालित करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। धर्म जागरण समन्वय उत्तराखंड के प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में कही यह बात

जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना में वर्तमान में प्रदेश के पशुपालकों को विगत एक माह से साइलेंज चारा उपलब्ध न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पशुपालक बहुत परेशान हैं और अत्यन्त कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान में शीतकालीन समय में जंगलों में चारा उपलब्ध नहीं होता है और वनों में चारा लेने जाने वाली महिलाओं पर जंगली जानवरों के द्वारा हमलों का खतरा बना रहता है। ऐसे में अनुरोध किया है कि जनहित में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को शीघ्र संचालित किया जाए। जिससे महिलाओं को जंगलों का रूख न करना पड़े।

Exit mobile version