Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा की भूमिका मंगोली वायु सेना में बनी अफसर, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत निवासी भूमिका मंगोली ने बेंगलुरू से डेढ़ वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर‌ एयर फोर्स की तकनीकी शाखा से कमीशन प्राप्त किया है। भूमिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने भूमिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

भूमिका ने दसवीं की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, बारहवीं की शिक्षा आर्यमान बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से प्राप्त की है और इंजीनियरिंग नोएडा से की। भूमिका के पिता रानीखेत में पेट्रोल पंप स्वामी हैं और माता गृहिणी हैं। स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भूमिका के साथ इस दौरान उनके पिता चितरंजन मंगोली, माता सजला मंगोली, दादी व नानी मौजूद रहे।

Exit mobile version