Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देर रात अचानक गिरी मकान की छत, 1 की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

अल्‍मोड़ा जिले के सोमेश्वर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा खतरा बढ़ गया है। जिससे जान का खतरा भी बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मकानों में दरारें पड़ने से भी लोगों के लिए खतरा बढ़ रहा है। वही सोमेश्वर तहसील सुतोली गांव में देर रात एक मकान की छत गिर गई।

हादसे में महिला की मौत-

इस हादसे में मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जिसमें मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है। वही परिवार के अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें घायलों में मृतक महिला का पति, 2 बच्चे और माँ शामिल हैं।

Exit mobile version