Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की प्रशासनिक भवन को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिरी, वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश से गिरी यह सुरक्षा दीवार

वहीं भारी बारिश से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार सोमवार को अचानक भर-भराकर गिर गई। सुरक्षा दीवार गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। खतरे की आशंका को देख हुए विश्विद्यालय प्रशासन ने दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है। सोमवार को कुलपति, कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

नुकसान को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

वहीं लगातार हो रही बारिश से धीरे धीरे  सड़क के ऊपर की दीवार भी झुकनी शुरू हो गई है।
कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशासनिक भवन को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार गिर गयी है। सड़क पर पड़ी बड़ी बड़ी दरारों से आगे खतरा बना हुआ है। उन्होंने सड़क टूटने से हुए नुकसान को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version