Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी, शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए करवाई कसरत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 12-12-2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

दिए यह दिशा निर्देश

जिसमें उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़ एवं तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल,शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाईन का निरीक्षण किया और प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में नव नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रहें मौजूद

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व फायर के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version