Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा ने नैनीताल को 1-0 से हराया, रुद्रप्रयाग भी जीता

​
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अनुसूचित जाति बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें उद्घाटन मुकाबले में रोमांचक संघर्ष के बाद अल्मोड़ा की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में नैनीताल को 1-0 से शिकस्त देकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा तथा दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पहाड़ के युवाओं में खेलों के प्रति जबरदस्त जुनून है और ऐसे आयोजनों से गांव-गांव से नई प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। टम्टा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखते हैं।
​यह रहें मैचों के परिणाम

• ​अल्मोड़ा बनाम नैनीताल: निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा ने 1-0 से बाजी मारी।
• ​रुद्रप्रयाग बनाम पौड़ी: दिन के दूसरे मुकाबले में रुद्रप्रयाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी को 2-1 से पराजित किया।
​
रहें मौजूद

उद्घाटन और मुकाबलों के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कनवाल, रवि रौतेला, कैलाश शर्मा, दर्शन रावत, महेश नयाल, कोच मनीष कनवाल, सूरज गोस्वामी, पीयूष सैनी, राकेश और दीपक कठायत समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे।

Exit mobile version