अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले का शीतलाखेत मॉडल जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगा। यह शीतलाखेत मॉडल उत्तराखंड के जंगलों को आग की लपटों से बचाने के लिए शुरू किया गया है।
एक खास मिशाल पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह मॉडल केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वनाग्नि नियंत्रण की प्रेरणा बनता जा रहा है। महेश भट्ट निर्मित एपिसोडिक हिंदी फिल्म ‘डीएफओ डायरी: फायर वारियर’ में इस मॉडल की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में दो दशकों से स्याहीदेवी-शीतलाखेत क्षेत्र में आग से जंगल बचाने की जद्दोजहद और वहां के वन योद्धाओं का संघर्ष दर्शाया गया है। साथ ही इस फिल्म में बिनसर जैसी भीषण वनाग्नि त्रासदी को उजागर किया गया है और उससे निपटने के लिए स्थानीय लोगों और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों की मिसाल भी पेश की गई है।
स्थानीय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में
‘डीएफओ डायरी: फायर वारियर’ में आइएफएस बीजू लाल और कई स्थानीय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में एक साथ रिलीज हो रही है।