अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगने वाली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की अंधेरी गलियां रोशन होंगी।
जंगली जानवरों के आबादी में पंहुचने पर लगेगी रोक
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए उरेडा 11 विकासखंडों में राज्य योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 सोलर लाइट स्थापित करेगा। बताया कि उरेडा के मुताबिक सोलर लाइट की शासन स्तर पर खरीद होगी। गांवों में सोलर लाइट स्थापित करने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। गांवों में सोलर लाइट स्थापित करने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी या फर्म की होगी।