Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रशासन की सख्ती लाई रंग, नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारी ने खुद ढाया अवैध निर्माण

अल्मोड़ा: जनपद के कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी (SDM) द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद, दबाव में आए निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अपने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ हीस्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा या अवैध निर्माण करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जानें मामला

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन को कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने तत्काल प्रकरण की जांच के आदेश दिए। विभागीय जांच में निर्माण को पूरी तरह अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माणकर्ता को नोटिस थमाते हुए 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नोटिस की अवधि समाप्त होने से पहले ही निर्माणकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्वयं अवैध निर्माण हटा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस मामले में निर्माणकर्ता द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने से किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।‌

Exit mobile version