Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस है। जिस पर राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।

बैठक का आयोजन

इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रमों को लेकर कलैक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर जनपद और तहसील स्तर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है साथ ही निर्देश दिए कि जनपद और तहसील स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक ढंग से आयोजित किया जाए। बैठक में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, डीपीओ पीताम्बर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version