Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाजार में 300 रूपए किलो में बिक रहा पहाड़ का रसीला फल काफल

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बाजार में पहाड़ी फल काफल बिकना शुरू हो गया है। जिसकी काफी डिमांड है। पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों का खट्टा-मीठा रसीला फल काफल बाजार में उतर आया है। गर्मी के मौसम मेें ये फल थकान दूर करने के साथ ही तमाम औषधीय गुणों से भरपूर है।

काफल‌ की बाजार में एंट्री-

देवभूमि उत्तराखंड आने वाले शख्स ने अगर यहां के फलों का स्वाद नहीं लिया, तो उसकी यात्रा अधूरी है।‌ऐसे ही फलों में एक बेहद लोकप्रिय नाम है- काफल। काफल तीन महीने तक स्थानीय बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का भी साधन बनता है। इन दिनों काफल 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

Exit mobile version