Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दीवान नगरकोटी का निधन

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दीवान नगरकोटी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है । वह कैंसर से पीड़ित थे । उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया ।

बीमार होने के दौरान उन्हें  जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था

नगर के धारकी तूनी निवासी दीवान नगरकोटी जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष थे। वो अभी 62 वर्ष के थे । वह पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे । बीते दिनों वह बीमार होने के दौरान उन्हें  जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था ।  जिसके बाद फिर से स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया । जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया और उपचार के दौरान उन्होंने आज सुबह दम तोड दिया । दीवान नगरकोटी लंबे समय तक ​हिंदुस्तान अखबार से जुड़े रहे। इसके बाद कुछ समय उन्होने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में काम किया और वही से सेवानिवृत हुए। विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । सुबह 10:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी ।

शोक व्यक्त करती है

उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है ।उनके निधन पर अल्मोड़ा नगर के पत्रकारों ने शोक जताया है। खबरी बॉक्स की समस्त टीम  दिवंगत आत्मा के लिए शोक व्यक्त करती है ।


Exit mobile version