Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाजार में सामान खरीद रहे व्यक्ति के जेब से पर्स चुराकर भागा चोर, मचा हडकंप

अल्मोड़ा में आज बाजार में सामान खरीद रहे एक व्यक्ति का किसी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स चोरी कर लिया। जिसमें पर्स खोने वाले व्यक्ति का नाम विनोद सिंह पुत्र स्व. महेंद्र सिंह ग्राम गुड़कांडे पो. हवालबाग निवासी है।

जाने क़्या है मामला-

शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि जब वह सब्जी मंडी के पास में सामान खरीद रहे थे, तो एक व्यक्ति द्वारा उनके पैंट के पीछे की जेब से पर्स चुराया गया, जिसके बाद वह वहां से भाग गया, और शोर मचाने पर उसके नाम की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि चोर जिला बदर है और शहर में खूलेआम घूम रहा है।

पर्स में थे कीमती दस्तावेज-

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पर्स में 6300 रूपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड अन्य चीजे थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने जल्द पर्स को बरामद करने की अपील की है।

Exit mobile version