Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मंदिर में चोरी करने वाला चोर 04 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस में दी तहरीर

इसी क्रम में दिनांक 29/10/2024 को वादी लीलाधर जोशी ने रात्रि में विशन सिंह द्वारा उध्धेश्वर शिव मन्दिर (उदाण मन्दिर) को जीर्ण-क्षीण एवं मन्दिर की सारी मूर्ति / दरवाजे क्षतिग्रस्त कर चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी,जिस पर थाना दन्या में FIR NO 34/2024 धारा- 298/305 (घ)/331/324(4) BNS पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से 04 घंटे के भीतर अभियुक्त विशन सिंह उम्र-34 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम-गल्ली थाना दन्या,अल्मोड़ा को दिनांक 29/10/2024 को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए पंजीकृत अभियोग में  पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

बरामदगी का विवरण

1- कलश तांबा एक अदद, 2-लोटा तांबा 3 बड़े, 3-लोटा तांबा एक छोटा, 4- स्टील लोटा एक, 5-शखं सफेद एक, 6- धूपेणी पीतल दो अदद, 7- साउण्ड यूनिट दो अदद, 8- परात (कूनी) ताम्बा एक अदद, 9- परात पीतल एक अदद, 10-आचमनी ताबां एक अदद, 11 स्टील थाली भोजन थाल तीन अदद, 12- स्टील धाली गोल एक अदद, 13- बाल्टी स्टील एक अदद कुल 19 अदद

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ०नि० भगवान गिरी प्रभारी, चौकी जागेश्वर
2-हेड कानि०  गोपाल गिरी
3- कानि० कुन्दन सिह
4-कानि0 मो० मंसूर
5-होमगार्ड ललित प्रसाद

Exit mobile version