Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से यहां सजेगा दो दिवसीय ‘प्रथम ककलासों महोत्सव’, लोक संस्कृति की बिखरेगी छटा

अल्मोड़ा: भिकियासैंण/चौनलिया: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक विधाओं को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा में कल 30 मई से ‘प्रथम ककलासों महोत्सव’ का भव्य आगाज होने जा रहा है।

कलाकार बांधेंगे समां

मिली जानकारी के अनुसार ककलासों एकता मंच के तत्वावधान में यह दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जो अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चौनलिया के प्रांगण में खेला जाएगा। इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार इस मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। महोत्सव में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए नामी लोक गायक पहुंच रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
• ​पन्नू गुसाई
• ​श्रवण भारद्वाज
• ​दीपा पंत
• ​महेश कुमार
• ​बिशन हरियाला
• ​रमेश बाबू गोस्वामी

Exit mobile version