Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार के शीशों में काली फिल्म लगाने का टशन पड़ा महंगा, पुलिस ने लिया यह एक्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

दी सख्त हिदायत

इसी क्रम में दिनांक 28.04.2025 को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी।

Exit mobile version