Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने व गांव में सड़क सुविधा ना होने के मामले पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने लिया संज्ञान

अल्मोड़ा जिले के विकासखंड भैंसियाछाना के रीठागाड़ कनारिछीना में पतलचौरा गांव की प्रियंका वाणी (21) पत्नी राजेंद्र सिंह वाणी को मंगलवार रात अचानक प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर गांव में सड़क सुविधा ना होने के कारण परिजन महिला को डोली से ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने पर बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना का राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने स्वतः संज्ञान लिया है।

रास्ते में प्रसव होने वाली घटना के मामले पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नें जताई चिंता-

उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क ना बनने के कारणों औऱ ऐसे सभी ग्रामसभाओं की सूची बनवाने को कहा जहां पर महिलायें गर्भवती हों और वहां सड़क और चिकित्सा सेवा का आभाव हो। ज्योति साह ने कहा प्रसव पीड़िता ने अंधेरी सर्द रात में बारिश के बीच खेतों में ही बच्चे को जन्म दे दिया जो अत्यंत संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि इससे जच्चा-बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
 
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने दिए यह निर्देश-

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने घटना को गभीरता से लेने हेतु जिलाधिकारी से वार्ता की और संबंधित विभागीय अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा कि
1-पतलचौरा गाँव में सड़क ना पहुंच पाने के मुख्य कारण क्या रहे?
2- कारणों का पता करने के बाद संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की डी0पी0आर0 तैयार करवायी जाए ।
3- संबंधित विभाग से जिले में वर्तमान समय में ऐसी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करवायी जाये जहाँ सड़क नहीं पहुंच पायी है।
4- उन सभी गर्भवती महिलाओं के ईलाज और प्रसव के समय तक की उचित व्यस्था संबंधित विभाग से करवायी जाए ।

Exit mobile version