Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा कोरोनाकाल में लगातार किया जा रहा है समाज सेवा का कार्य, शहर से लगे ग्राम सभा फलसीमा में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इसी दिशा में धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा कोरोनाकाल की दूसरी विकराल लहर में अपने स्वयं के संसाधनों और कार्यकर्ताओं व आम जनता के द्वारा लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। जिसमें जरूरतमंदों को लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। इसी के साथ सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है।

अल्मोड़ा शहर से लगे ग्रामसभा फल सीमा में सैनिटाइजेशन अभियान-

इसी क्रम में दिनांक 4 जून 2021 को अल्मोड़ा शहर से लगे ग्रामसभा फल सीमा में सैनिटाइजेशन का अभियान शुरू किया गया। जिसमें घर घर जाकर सेनेटाइज किया गया।

शीघ्र जरूरतमंदों को राशन किया जाएगा वितरित-

मंच संयोजक विनय किरौला द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा और सतर्कता के साथ जीवन यापन करने को कहा गया उन्होंने कहा शीघ्र ही इन ग्राम सभाओं में भी जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, मंच के हवालबाग ब्लॉक समन्वयक बिशन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिमा बिष्ट,मनोज बिष्ट,भुवन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट,धन सिंह बिष्ट, चंपा देवी,पवन मुस्यूनी,अमित चौधरी,मयंक पंत,मनीष भाकुनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version