Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाइक पर पुलिस कलर और कान पर फोन लगाकर टशन से फर्राटा भर रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 04.01.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने नेतृत्व उ0नि0 धरम सिंह व पुलिस टीम द्वारा सल्ट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 01 चालक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व पुलिस कलर लगाकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर बाईक सीज की गई। साथ ही आवश्यक कागजात भी नहीं पाए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version