April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: बागेश्वर के युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहर, अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में बागेश्वर जिले के ओखली सिरौंद निवासी दीपक कुमार (24) पुत्र महेश लाल ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती-

जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे अल्मोड़ा जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसे भर्ती कर दिया गया है।यहां अस्पताल के डॉ. सौरभ जोशी ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।