Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बावन सीढ़ी के पास टेलर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, गैगस्टर एक्ट का आदतन अपराधी निकला चोर, गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.09.2025 को अरशद अंसारी निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बावन सीढ़ी के पास वादी की टेलर की दुकान में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर दुकान में रखे कपड़े के थान, साड़िया, सूट चोरी कर लिया है, जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 78/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर  दिनांक 05.09.2025 को अभियुक्त अंशुल कुमार आर्या उम्र- 25 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी धुनी मंदिर के पास राजपुरा कोतवाली अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा को धुनी मंदिर के पास राजपुरा से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद माल की कीमत-‌ 60,000 रुपये है।

आपराधिक इतिहास का विवरण

1-मु0अ0स0-63/2018 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
2-मु0अ0स0- 83/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
3-मु0अ0स0-105/2021 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
4-मु0अ0स0-44/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
5-मु0अ0स0-09/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
6-मु0अ0स0-51/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
7-मु0अ0स0-78/2023 धारा 392/380/457/411 भा0द0वि0
8-मु0अ0स0-83/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट
9-मु0अ0स0-78/2025 धारा 305 (ए)/331(4)/317(2) बीएनएस

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
2. कानि0 खुशाल राम
3. कानि0 राकेश खेतवाल

Exit mobile version