अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। दिनांक-14-06-2025 को वादी सुबेदार सतबिन्दर सिंह निवासी 19 सिख कैन्ट अल्मोडा जिला अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोडा में लिखित तहरीर दी। जिसमे बताया कि आर्मी कैन्ट परिसर के खाली आवासीय परिसरों से दिनाँक 29/30-05-2025 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने कमरो का ताला व दरवाजे तोड़कर वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर, दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर आदि सामान कुल कीमती लगभग 55,000/- को चोरी कर लिया है,जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 57/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
जिसके बाद पुलिस पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 14/06/2025 को अभियुक्त हिमाँशु देवड़ी उम्र-25 वर्ष पुत्र देवेन्द्र देवड़ी निवासी माला भवन सिंचाई विभाग कॉलोनी अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया और कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। जिसमें चोरी किये गये वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर, दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर बरामद हुए। बरामद माल की कीमत- 55,000 रुपये है।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा,प्रभारी चौकी धारानौला
2. कानि0 खुशाल राम
3. कानि0 सुन्दर लाल
4. कानि0 सूरज गोस्वामी