अल्मोड़ा: कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चोरी के एक मामले का महज 8 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस की कार्यवाही
साथ ही पुलिस ने चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल तल्ला चीनाखान, अल्मोड़ा निवासी अनुराग तिवारी ने 25 सितंबर 2026 को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, 22 सितंबर की रात उनके ग्राम चीनाखान स्थित घर से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बुलेट बाइक चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला (FIR No- 105/2026) पंजीकृत कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश जारी किए। जिस पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। सुरागरसी और पतारसी में जुटी पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज होने के मात्र 8 घंटे के भीतर सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी विशाल बोरा (19 वर्ष), पिता का नाम: सोबन सिंह व पतानिवासी बाड़ेछीना, पो. धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा फलसीमा रोड स्थित टाटिक हेलीपैड जाने वाले रास्ते के तिराहे से धर दबोचा। आरोपी के पास से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या: UK06-AL-7771) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मामले में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ.नि. आनन्द बल्लभ कश्मीरा (प्रभारी चौकी धारानौला)
2. कांस्टेबल हेम चन्द्र नागिला
3. कांस्टेबल विपिन कुमार शर्मा