Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बरसात के मौसम इन बीमारियों का खतरा, गठित की गई आरआरटी टीम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अगस्त का महीना है। जिसमें मानसून की हो रही बारिश परेशान कर रही है। ऐसे में बरसात के सीजन में जल जनित रोगों के बढ़ने का खतरा बना रहता है।

टीम का गठन

इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। बरसात के मौसम में बारिश में दूषित पानी के सेवन से हेपेटाइटिस, डायरिया आदि संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के 11 ब्लॉकों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। जिसमें टीम को किसी भी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचने और संक्रमण फौरन काबू पाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही गांव गांव अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दूषित पानी से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए विभाग स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Exit mobile version