Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली पर शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों की खैर नहीं, पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहें 03 लोगों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक-24.03.2024 को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई की बखरियाटाना में 03 लोग शराब पीकर शोर-शराबा कर उत्पात/मार-पीट कर रहे हैं।
  
किया गिरफ्तार

सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, तो 03 लोग शराब पीकर मार-पीट में उतारू होकर शोर-शराबा, हंगामा कर रहे थे, जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नही मान रहे थे। शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत तीनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

1 अर्जुन लाल निवासी- बखरियाटाना थाना धौलछीना
2 जीवन लाल निवासी-उपरोक्त
3 सुनील कुमार निवासी-उपरोक्त

Exit mobile version