अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 09.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा व पुलिस टीम द्वारा नगर के धारानौला, करबला आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान
सड़क किनारे लावारिस अवस्था में वाहन को खड़ा करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही कर नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों में चस्पा चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 37 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 17,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 06 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी।