Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में लापरवाही न हो, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए ईवीएम की सुरक्षा बेहद जरूरी- डीएम अंशुल सिंह

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज गुरुवार को स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।

दिए जरूरी निर्देश

इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट के रखरखाव तथा इससे संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मशीनों के सुरक्षित भंडारण और उपलब्ध पंजिकाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मशीनों का सुरक्षित भंडारण बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने का आदेश दिया।
​
रहें मौजूद

इस मौके पर तहसीलदार रवि साह और निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version