Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में रैंप, व्हीलचेयर, डोली, पीने के पानी की हो सुविधा- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।

दिए यह निर्देश

जानकारी के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचाने और अन्य सुविधाओं को लेकर मंगलवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक की। जिसमें डीएम ने कहा कि जिन दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची से नहीं जुड़ पाए हैं। उनके नाम फार्म- 6 भरकर मतदाता सूची से जोड़ा जाए। कहा कि मतदान केंद्रों में रैंप, व्हीलचेयर, डोली, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय आदि की सुविधा हो। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 6005 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 

रहें मौजूद

बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी, सीईओ अत्रेश सयाना आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version